आरा/आरा शहर के शहीद भवन स्थित धमार कोठी में स्माइल डेंटल एंड फेस हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार और उनकी पत्नी डॉ स्तुति के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता करने का उद्देश्य यह था कि हॉस्पिटल से जुड़ी सुविधाओं को लेकर था। स्माइल डेंटल एंड फेस हॉस्पिटल के डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि शाहाबाद में चेहरे की टूटी हड्डियों का एकमात्र सर्जरी करने वाले डॉक्टर है। किसी भी मरीज की आगर रोड एक्सीडेंट में चेहरे की हड्डियां टूट जाती है तो उनका इलाज सर्जरी के माध्यम से किया जाता है और उनका चेहरा बिल्कुल पहले जैसी हो जाती है। यह सुविधा शाहाबाद में मात्र मेरे क्लीनिक में ही उपलब्ध है।आपको बता दें कि हाथ-पैर की तरह ही चेहरे की हड्डी का फ्रैक्चर भी हो सकता है। चेहरे की हड्डियों की सरंचना बहुत जटिल होती है जिसको जोड़ पाना बहुत ही मुश्किल है और यह कई हड्डियों से मिलकर बनी होती है। इनमें से किसी भी हड्डी के टूटने को चेहरे की हड्डी का फ्रैक्चर कहा जाता है।चेहरे की हड्डी का फ्रैक्चर होना चेहरे की हड्डी का टूटना है।हमारे चेहरे की हड्डियों की बनावट बेहद जटिल होती है।चबाने और निगलने में मदद करने वाली मांसपेशियां इन हड्डियों से जुड़ी होती है।वही डॉक्टर स्तुति के द्वारा बताया गया कि हमारे क्लीनिक में त्वचा संबंधित, बाल संबंधित,चेहरा संबंधित, दांत संबंधित जैसे बीमारियों का इलाज सफलता पूर्वक किया जाता है। इस क्लीनिक में खास बात यह है कि पहले किसी भी महिला या पुरुष की बाल झड़ने लगता था तो वह अपने बालों को दिखाने के लिए बाहर की रास्ता देखते थे और उनको काफी परेशानियां होती थी लेकिन अब इनके आरा शहर में ही बालों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पुरुष या महिला का बाल ज्यादा झड़ना चालू हो गया है तो उसका भी इलाज यहां किया जा रहा है। इलाज के माध्यम से उनकी बालों का वृद्धि हो रहा है। लेजर तकनीक द्वारा बालों का उपचार किया जा रहा है। किसी लड़की की चेहरे पर काफी ज्यादा बाल आ जाता है तो उसकी शादी विवाह में अड़चन आना चालू हो जाता है। उसका भी चेहरा सुंदर बनाना एवं दोहरी ठुड्ढी का उपचार किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के द्वारा ज्यादा गुटखा खाया जाता है जिसके कारण उनकी मुंह नहीं खुल पाती है उसका भी सर्जरी द्वारा इलाज किया जाता है।
0 Comments