पूर्व जिप अध्यक्ष उदय शंकर सिंह एवं जॉनसन टाइल्स के स्टेट हेड सनोबर अफरोज ने किया उद्घाटन
आरा। शहर के करमन टोला रोड़ स्थित महाराजा बिल्डिंग में बुधवार को जॉनसन टाइल्स के शोरुम का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, जॉनसन टाइल्स के स्टेट हेड सनोबर अफरोज द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। जॉनसन टाइल्स शोरुम के प्रोपराइटर अर्जुन सिंह ने बताया कि यह भोजपुर जिले का पहला जॉनसन टाइल्स का शोरूम है। यह शोरुम शहर के करमन टोला स्थित महाराजा बिल्डिंग में खुला है। उन्होंने बताया कि यहां पर हर रेंज एवं हर तरह का टाइल्स उपलब्ध है। लोग जो सोचते हैं, जो चाहते हैं और जिस क्वालिटी का लगाना चाहते हैं। सभी तरह की क्वालिटी यहां उपलब्ध है। जॉनसन टाइल्स कोई खास महंगा नहीं, इसे हर वर्ग के लोग इसे लगा सकते है। प्रोपराइटर अर्जुन सिंह ने कहा कि शोरुम के खुलने से शहर के लोगों वालो काफी सुविधा होगी और उन्हें पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह आरा शहर में ही रहकर जॉनसन टाइल्स की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। इस दौरान शहरवासियों से अपील की के जो भी लोग टाइल्स लगवाना चाहते हैं। वह एक बार इस शोरुम में जरुर आए, विजिट करे यह और टाइल्स ले जाए। जो भी ग्राहक यह एक बार आएंगे और यहां से टाइल्स ले जायेंगे। मेरा विश्वास है कि वह दोबरा फिर इसी शोरुम में आयेंगे।
0 Comments