96% अंकों के साथ साइंस में आयुष्मान बने स्कूल टॉपर
81% अंकों के साथ कला संकाय में आसिफ बने स्कूल टापर
कक्षा 10 में कान्हा जी ठाकुर एवं साक्षी 95.8%अंको के बने स्कूल टापर
एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी सोनवर्षा में आज सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आते ही छात्रों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 96% अंकों के साथ विज्ञान संकाय में आयुष्मान ने इतिहास रचते हुए स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ जिला में भी अव्वल स्थान प्राप्त करने का काम किया। वही विज्ञान संकाय में ही अक्षत कुमार 89.8%, रितु रंजन 89%, सोमांजलि सिंह 87.6%, पल्लवी कुमारी 85.4%, प्रियांशु कुमार 84%, रिया कुमारी 79.6%, युवराज सिंह 78.8%, राहुल कुमार 75.8%, प्रियांशु कुमार राय 75%, मेघा भारती 75% अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ अपने विद्यालय एवं क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध जनों के मान सम्मान को ऊंचा बनाए रखने का काम किया है। सत्र 2023-24 में कुल 83 छात्र-छात्रा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित थे। वहीं विज्ञान संकाय में 80 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण रहे। 45 छात्र-छात्राओं ने 75% से लेकर 96% अंक प्राप्त करते हुए इतिहास रचने का काम किया वहीं 25 छात्रों ने 60% से लेकर 74% अंकों के साथ सफलता हासिल की।शेष 10 छात्र-छात्राओं ने 50% से लेकर 60% अंक प्राप्त करते हुए सफल रहने का काम किये। कला संकाय में कुल तीन छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें आसिफ अली ने 81% अंक प्राप्त करते हुए स्कूल टॉपर बनने का तमगा हासिल किया।
कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 337 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे जिसमें सभी छात्र-छात्रा उत्तीर्ण रहे।
95.8% अंकों के साथ कान्हा जी ठाकुर एवं साक्षी दोनों छात्रों ने स्कूल टॉपर बनने का काम किया। वहीं आयुष कुमार 95.6% आस्था गुप्ता 94.8% आर्यन कुमार सिंह 93.8% प्रेम कुमार 93.4% आयुष कुमार 93.2% साक्षी कुमारी 93.2% अलेक्स कुमार 92% तमन्ना सिंह 91% अंशु चौरसिया 90.8% आस्था कुमारी 90.2% अंक प्राप्त करते हुए सफलता का प्रथम लहराया। वहीं कुल 75 छात्र छात्राओं ने 81% से लेकर 90% तक मार्क्स प्राप्त किये। 105 छात्र छात्राओं ने 70% से लेकर 80 परसेंट तक मार्क्स प्राप्त किये। 108 छात्र-छात्राओं ने 60% से लेकर 70% तक मार्क्स प्राप्त करने में सफलता हासिल की तथा शेष छात्र-छात्रा भी बेहतर मार्क्स प्राप्त करते हुए सफल रहने का काम किए।
इस खुशी के मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा और निश्चित रूप से हमारे विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं छात्र-छात्राओं की लगन एवं मेहनत रंग लाई और हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इतने बड़े पैमाने पर बोर्ड परीक्षा में सफल रहने का काम किए। परीक्षा में सफल आए छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नंद कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किए तथा सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पीता के अथक प्रयास एवं शिक्षकों की मेहनत को भी उन्होंने साधुवाद दिया।
मौके पर प्राचार्य ए के घोष, वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिका भी उपस्थित रहे।
0 Comments