Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला शक्ति ही 2025 में एनडीए सरकार बनायेगी - शोभा सिन्हा

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ का भोजपुर जिला संविक्षा बैठक आरा के एक निजी होटल के सभागार में हुई। बैठक में पहुंची लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा को महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक में संविक्षा के क्रम में कुमारी सिन्हा अपने कार्यकताओं से परिचय करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर बिहार के सभी  जिलों में संविक्षा बैठक हो रही है, आप सभी महिला एक जुटता के साथ संगठन का विस्तार करे, चिराग पासवान के विजन को घर घर पहुंचावें। नारी शक्ति के बदौलत 2025 में बिहार में एनडीए सरकार बनेगी।
 आगे उन्होंने बताया कि जीविका, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक कार्यकर्ता आदि महिला लोग पार्टी में दिन प्रति दिन जुड़ रही है। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि भोजपुर जिला में सभी प्रकोष्ठ कार्यरत है। हमरा संगठन दिन रात सभी के सुख दुख में शामिल हो रहा है। सभा को संबोधित करने वालो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष माधुरी कुमारी, प्रदेश सचिव नीता कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष बबीता चौधरी, प्रदेश सचिव प्रभा सिन्हा, लीला शर्मा अति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संतोष पासवान, संसदीय बोर्ड कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकाश सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान, प्रकाश कुमार, एकमा देवी, झारो देवी, कल्याणी मिश्रा, गीता देवी, सुनैना देवी, फूलकुमारी देवी आदि सैकड़ों मिला उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments